Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

212. गवाही कक्ष कठघरा है या कटघरा या कटहरा?

कठघरा, कटघरा और कटहरा में कौनसा सही है? इसपर मैंने अलग-अलग समय में दो मंचों पर राय माँगी और दोनों में तक़रीबन दो-तिहाई वोट कठघरा के पक्ष में पड़े। शेष एक-तिहाई का बड़ा हिस्सा कटघरा को सही मानता था जबकि कटहरा के समर्थक बहुत कम थे। इन तीनों में सही क्या है, इसी पर चर्चा करेंगे आज और पाएँगे रोचक नतीजे। रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

211. नेता जनता को वरग़लाते हैं या बरग़लाते हैं?

पिछले दिन पाकिस्तानी टीवी सीरियल देखने के दौरान मैंने पाया कि उनमें बरग़लाना नहीं, वरग़लाना बोला जाता है। सुनकर मैं भी चौंका क्योंकि मैं तो ज़माने से बरग़लाना ही पढ़ता-लिखता-बोलता-सुनता आया हूँ। आख़िर सही शब्द क्या है, यह जानने के लिए मैंने हिंदी, उर्दू और फ़ारसी के शब्दकोश खँगाले और उनसे जो पता चला, वह बहुत ही रोचक है। जानने में रुचि हो तो आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

210. लावारिस का अर्थ क्या है – अनाथ या निस्संतान?

अगर आपने अमिताभ बच्चान की ‘लावारिस’ फ़िल्म देखी होगी तो आप जानते होंगे कि इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन ने एक ऐसे बेटे की भूमिका की थी जिसे उसके पिता अमजद ख़ान ने गर्भ में ही मार डालने की साज़िश की थी और जन्म के बाद कई सालों तक उसे अपने पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस नाते ‘लावारिस’ का अर्थ निकलता है ‘अनाथ’ या ‘परित्यक्त’। लेकिन शब्दकोश लावारिस (ला+वारिस) का कुछ और अर्थ बताते हैं – वह जिसका कोई वारिस न हो। सही क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

209. आप ताज़ा सब्ज़ियाँ खाते हैं या ताज़ी सब्ज़ियाँ?

‘ताज़ा’ सब्ज़ियाँ सही है या ‘ताज़ी’ सब्ज़ियाँ? अगर आप उन लोगों में हैं जो ताज़ी सब्ज़ियाँ को सही मानते हैं तो मेरे अगले सवाल का जवाब भी दीजिए। ‘ताज़ा’ ख़बर या ‘ताज़ी’ ख़बर? कन्फ़्यूज़ हो गए ना? बात सच मगर अनोखी है। ताज़ी सब्ज़ियाँ बोलने वाले लोग भी ख़बर के मामले में ताज़ा कर देते हैं जबकि दोनों स्त्रीलिंग शब्द हैं। ऐसा क्यों, जानने के लिए आगे पढ़ें।

Categories
आलिम सर की हिंदी क्लास शुद्ध-अशुद्ध

208. हारने वाला जीतता है तो पासा पलटता है या पाँसा?

लूडो या साँप-सीढ़ी के खेल में हम जो छह-मुखी चीज़ उछालते हैं, उसे अंग्रेज़ी में dice कहा जाता है। लेकिन हिंदी में उसे क्या कहा जाता है? पासा या पाँसा? और फिर उससे जो मुहावरा बना है, वह पासा पलटना है या पाँसा पलटना? आज की चर्चा इसी पर। रुचि हो तो पढ़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial