Categories
शब्दचर्चा

साउथ के इस नेता के नाम का सही उच्चारण क्या है?

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किअर स्टार्मर का नाम हिंदी मीडिया में पाँच तरह से लिखा जा रहा है। लेकिन वह तो विदेशी नाम है और उसमें भ्रम और भूल की संभावना रह सकती है। लेकिन हिंदी मीडिया में अराजकता का हाल यह है कि एक दक्षिण भारतीय नेता का नाम भी छह तरह से लिखा जा रहा है। वह भी किसी ऐसे-वैसे नेता का नहीं, एक राज्य के मुख्यमंत्री का नाम है।

Categories
शब्दचर्चा

ब्रिटिश PM का नाम – कीर, किएर, कीएर, केअर, किअर?

ब्रिटिश प्रधानंत्री KEIR STARMER का नाम हिंदी मीडिया में कई तरह से लिखा जा रहा है – कीर, किएर, कीएर, केअर और किअर। आज की चर्चा में यही बताया गया है कि उनके नाम का सही उच्चारण क्या है।

Categories
शब्दचर्चा

दीवाली सही है या दिवाली? या दोनों सही हैं, दोनों ग़लत?

दिवाली सही है या दीवाली है? यह एक ऐसा सवाल है जो हर साल इस पर्व के आसपास उभरता है और सोशल मीडिया पर पूछा जाता है। स्थिति तब और उलझन भरी हो जाती है जब कोई बंदा लिखता है कि ये दोनों ही ग़लत हैं। आज के नेमगेम में हम यही पता लगाते हैं कि क्या दीवाली और दिवाली ग़लत हैं? रुचि हो तो पढ़ें।

Categories
Mispronounced English Words शब्दचर्चा

NOBEL पुरस्कार को क्या लिखें – नोबल या नोबेल?

2025 के लिए Nobel पुरस्कारों की घोषणा होनी शुरू हो गई है। हिंदी मीडिया में इसकी ख़बरें भी आ रही हैं लेकिन कोई इसे नोबल लिख रहा है तो कोई नोबेल। सही क्या है, आज इसी पर चर्चा की है। रुचि हो तो आगे पढ़ें।

Categories
शब्दचर्चा

HUAWEI – न हुआवेई, न हुवावेई! सही उच्चारण क्या?

HUAWEI चीन की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है और बहुत बड़ा टेक्नॉलजी ब्रैंड है जिसकी ख़बरें हिंदी मीडिया में भी आती रहती हैं। लेकिन उसका नाम यहाँ दो तरह से लिखा जाता है – हुआवेई और हुवावेई। आजतक और हिंदुस्तान में मैंने हुवावे भी देखा और बीबीसी की एक बहुत पुरानी 2013 की ख़बर में ह्वावे भी नज़र आया। 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial