RADAR और उसके काम से आप सब परिचित होंगे। लेकिन इसका सही उच्चारण क्या है? हिंदी मीडिया में यह मुख्यतः तीन तरह से लिखा जा रहा है। रडार, राडार और रेडार। एक साइट पर मैंने रैडार भी देखा। आज की शब्दचर्चा इसी RADAR के सही उच्चारण पर है। रुचि हो तो पढ़ें।

विजयदशमी या विजयादशमी? यह एक ऐसा कन्फ़्यूश्ज़न है जो हर दशहरे पर उत्पन्न होता है। कुछ लोग विजयदशमी लिखते हैं, कुछ लोग विजयादशमी। और मुश्किल यह है कि इस भ्रम के निवारण में हमारा हिंदी मीडिया कोई मदद नहीं करता। शायद इसलिए कि वह ख़ुद भी भ्रमित है या उसे सही-ग़लत की परवाह ही नहीं।
NATO 30 यूरोपीय और 2 उत्तर अमेरिकी देशों का एक सैन्य संगठन है जिसका ज़िक्र हिंदी मीडिया में कभी-कभार ही होता है। NATO का नाम लिखते समय हिंदी मीडिया दो वर्तनियों का इस्तेमाल करता है – नाटो और नेटो। आज की चर्चा इसी पर है कि इन दोनों में सही क्या है।
अरबी का एक शब्द है जिसके दो मुख्य अर्थ हैं – 1. दबाना, सहना और 2. सरकारी हुक्म से छीनी गई कोई वस्तु। इस शब्द को अलग-अलग तरह से लिखा जाता है। कोई ज़ब्त लिखता है तो कोई जब्त। कोई-कोई जप्त भी लिखता है। ऐसे में सही क्या है, आज की चर्चा इसी पर है। रुचि हो तो पढ़ें।
पराठा सही है या पराँठा? या इसका तीसरा रूप परांठा (परान्ठा जैसा उच्चारण) सही है? जब इसपर एक फ़ेसबुक पोल किया तो पहेली सुलझने के बजाय और उलझ गई क्योंकि पराठा और पराँठा दोनों को 44% वोट मिले। शेष वोट परांठा के पक्ष में गए। आख़िर सही क्या है? रुचि हो तो पढ़ें।